फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी

Mon, 22 Jun 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बड़े निवेश को आकर्षित करने और स्थानीय स्तर पर व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसके धरातल पर उतरने पर जिले की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि बरेली की दिल्ली-एनसीआर और राज्य के अन्य प्रमुख आर्थिक केंद्रों से दूरी घट जाएगी। एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ने के कारण माल ढुलाई में लगने वाले समय और लागत दोनों में कमी आएगी। इससे स्थानीय व्यापारियों को फायदा होगा। इस बेहतरीन ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के जरिये देश और विदेश के बड़े निवेशकों व भारी उद्योगों को बरेली की तरफ आकर्षित करना बेहद आसान हो जाएगा। जब बड़े उद्योग यहां अपनी इकाइयां स्थापित करेंगे तो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने पर मंथन किया जा रहा है। बरेली पहले से ही बड़ा औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र रहा है। यहां से आसपास के कई जिलों में बड़े पैमाने पर व्यापार संचालित होता है। ऐसे में एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी न सिर्फ बरेली, बल्कि पूरे रुहेलखंड क्षेत्र के विकास की रीढ़ साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें