बरेली। जनपद के चार केंद्रों में शुक्रवार को 67,597 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस ने चारों केंद्रों का निरीक्षण किया।अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी।
मूल्यांकन कार्य की प्रगति के विवरण के अनुसार, जनपद में कुल 6,19,283 उत्तर पुस्तिकाओं में से अबतक 1,59,600 का मूल्यांकन किया जा चुका है। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार के निरीक्षण के दौरान केंद्रों में कुछ शिक्षक अनुपस्थित थे। डीआईओएस ने कहा, माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के उल्लंघन और कर्तव्यों की उपेक्षा करने वाले शिक्षकों के खिलाफ परिषद विनियमों और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जो राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं, उनका वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद