फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इस्लामिया काॅलेज मैदान पर उर्स की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस्लामिया काॅलेज मैदान पर उर्स-ए-रजवी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल यहां प्रवेश द्वार की रंगाई-पुताई सहित कई अन्य कार्य किए जा रहे हैं। किताबघर भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले जायरीन के रहने-खाने समेत तमाम सहूलियतें दरगाह की ओर से मुहैया कराई जाती है। जायरीनों को असुविधा न हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों से एक प्रतिनिधिमंडल दरगाह की ओर से मिल चुका है।
बरसात के मौसम को ध्यान में रख कर भी तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। तमाम व्यवस्थाओं और लंगर आदि की तैयारियां को लेकर इंतजामियां कमेटी जुटी हुई है। संवाद
-
व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आला हजरत उर्स के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी शिल्पा ऐरन को दिया गया। इसमें 29, 30 व 31 अगस्त को सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, पानी, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष शारिक अब्बासी, शारिक हसन, साहिल खान, इकबाल तारिक, रेहान अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें