फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सावन को लेकर तैयारी पूरी, कांवड़ मार्ग को छोड़ा खस्ता

विज्ञापन
पीतांबरपुर रेलवे फाटक वाले रोड का फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कावड़ यात्रा मार्ग में ओवरब्रिज का निर्माण बना रोड़ा, कंकड़ भरे राह से गुजरेंगे भोले के भक्त
विज्ञापन

फरीदपुर। क्षेत्र के मंदिरों में सावन के सोमवार को लेकर तैयारी लगभग पूरी है, लेकिन कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्गों को अब भी खस्ता ही छोड़ दिया गया है। इससे मजबूरन कंकड़ भरे राह से भोले के भक्तों को इन रास्तों से गुजरना पड़ेगा।
रामगंगा नदी से जल भर कर पहलऊ नाथ मंदिर एवं पचौमी के पंचेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों के लिए पितांबरपुर रेलवे फाटक का ओवरब्रिज, गौसगंज मार्ग का चौड़ीकरण व ओवर ब्रिज निर्माण रोड़ा बना हुआ है। पितांबरपुर रेलवे फाटक पर पिछले कई माह से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। फाटक के दोनों तरफ ठेकेदार द्वारा सर्विस लेन भी नहीं बनाई गई है। ओवरब्रिज के निर्माण में ऊपर भी शटरिंग हो रखी है। नीचे भी पूरा रोड खोदा छोड़ा गया है। इधर से निकलने के लिए भी सही जगह नहीं है। इस चोक रास्ते से निकलना खतरा भरा हो सकता है। वहीं, गौसगंज फाटक पर भी ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए गौसगंज मार्ग का चौड़ीकरण जारी है। इसको लेकर कार्यकारी संस्था ने दोनों तरफ से सड़क को बंद किया है। सड़क में काफी गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा नदी से जल भरकर फरीदपुर के मंदिरों में आने वाले कांवड़ियों के लिए बुखारा रोड से होते हुए यही दो मार्ग है। इससे हर बार कांवड़ यात्री निकलते हैं, लेकिन इस बार यह दोनों रास्ते कावड़ियों के लिए चुनौती पूर्ण है। नंगे पैर जल भरकर चलने वाले कांवड़ यात्रियों को इन सकरे रास्ते से निकलना होगा। इसके लिए प्रशासन ने कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया है। संवाद

पीतांबरपुर रेलवे फाटक वाले रोड का फोटो- फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें