फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/बिशारतगंज। क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे गोरा हेमराजपुर में लगने वाले गंगा स्नान मेले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुृबकी लगाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। घाटों को चमका दिया गया है। बृहस्पतिवार को विधायक डाॅ. डीसी वर्मा, एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ गौरव सिंह एवं तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन कर दिया है।
विज्ञापन

मेला प्रबंधक ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां पर दूर-दूर से एक लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जुटेंगे। आंवला की तरफ से मेले में आने वाले लोगों के लिए पुल के उस पार दो किमी. पहले वाहनों को रोका जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को हुरहुरी और सिरौधी अंगदपुर के पास मेले से दो किलोमीटर पहले वाहनों को रोका जाएगा, ताकि श्रद्धालु आसानी से पैदल चलकर रामगंगा में स्नान कर सके।
आठ गोताखोर तैनात
गहरे पानी से बचाने के लिए रस्सियां बांधकर झंड़ी लगा दी गई है। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके लिए मेले में आठ गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन महिला और पुरुषों के स्नान के लिए कोई अलग-अलग व्यवस्था नही की गई है। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि घाटों पर वहां मौजूद कुछ लोग आड़ की व्यवस्था करते हैं, ताकि महिलाओं को कोई दिक्कत न हो। महिलाओं और बच्चों के टेंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को लगाया गया है। मेला कमेटी के भी 20 लोग मौजूद रहकर पुलिस का सहयोग करेंगे। सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि मेला स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहेगा। वह स्वयं मेला स्थल पर भ्रमणशील रहकर जायजा लेते रहेंगे। इधर, बिशारतगंज में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि घाट पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई हैं। नदी किनारे बैरीकेडिंग कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें