फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर हेल्थ एटीएम लगने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
यहीं बनाया जाना है हेल्थ एटीएम। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

32 तरह ही जांचें करा सकेंगे यात्री और रेल कर्मचारी

बरेली। बरेली जंक्शन पर हेल्थ एटीएम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। हेल्थ एटीएम महीने के अंत तक शुरू होने से यात्री डायबिटीज, ब्लड प्रेशर समेत करीब 32 तरह की जांचें करा सकेंगे। इसकी रिपोर्ट भी यात्री के मोबाइल और ई-मेल पर सीधे पहुंचा दी जाएगी। चेकअप के लिए यात्रियों से 50 और रेल कर्मियों से 20 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के 30 स्टेशनों पर हेल्थ एटीएम लगाएगा। बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर स्टेशन मास्टर आफिस के पास हेल्थ एटीएम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। हेल्थ एटीएम का लाभ यात्रियों के अलावा रेल कर्मचारी भी ले सकेंगे। यहां 50 रुपये में 32 तरह की जांचें कराई जा सकेंगी। जांचों की रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। एटीएम बूथ पर भरे जाने वाले चेकअप फार्म में यात्री को मोबाइल नंबर के अलावा ई-मेल आईडी भी लिखानी होगी। जांच रिपोर्ट की डिटेल यात्री के मोबाइल और ई-मेल पर भेज दी जाएगी।
एटीएम का लाभ केवल रेल यात्रियों और रेल कर्मियों को ही दिया जाएगा। बाहरी व्यक्ति इसका लाभ नहीं उठा सकेंगे। ध्यान रहे, प्लेटफार्म टिकट लेने वाले को यह सुविधा नहीं मिलेगी, जबकि रेल कर्मचारी अपना आईकार्ड दिखाकर यह सुविधा पा सकेंगे। हेल्थ चेकअप में यात्रियों से 50 और रेल कर्मियों से 20 रुपये वसूले जाएंगे। मुरादाबाद डिवीजन के शाहजहांपुर, रोजा, देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद समेत 32 स्टेशनों पर निजी कंपनी हेल्थ एटीएम लगाएगी। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी में यह सुविधा काफी कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें