फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफर्म बर्थ चाहिए तो अभी से करा लें टिकट रिजर्व

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। होली पर अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अभी से रेल टिकट रिजर्व करा लें अन्यथा होली के दिन करीब आते-आते वेटिंग लिस्ट बढ़ जाएगी और आप कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा नहीं कर पाएंगे। हालांकि होली स्पेशल ट्रेनें ऐसे में थोड़ी राहत दे सकती हैं। यात्रियों का कहना है कि बशर्ते होली स्पेशल ट्रेनें समय पर चलें।
विज्ञापन

होली पर भीड़भाड़ से बचने के लिए लोगों ने तीन महीने पहले ही रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। अभी होली को बीस दिन हैं, अभी से रिजर्वेशन कराया जाए तो कफर्म बर्थ मिलेगी। आठ और नौ मार्च को बरेली दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में 86, आला हजरत एक्सप्रेस में 28, फैजाबाद एक्सप्रेस में 81, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 81 और लखनऊ मेल में 17 आरएसी चल रही है, जबकि श्रमजीवी एक्सप्रेस में 89 बर्थ उपलब्ध हैं। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली महामना, जैसलमेर, सत्याग्रह, शहीद एक्सप्रेस में भी वेटिंग कम ही है। दूसरी ओर लखनऊ की ओर जाने वाली हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस में 101, पंजाब मेल में 71, किसान एक्सप्रेस में 70, फैजाबाद एक्सप्रेस में 209 और लखनऊ मेल में 65 वेटिंग चल रही है। हालांकि एक मार्च से सियालदह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर होली पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है, लेकिन इनका किराया ज्यादा होने और समय का पता न होने के कारण खाली ही जाती हैं। यात्रियों का कहना है कि अगर होली स्पेशन ट्रेनें समय से चलाई जाएं तभी फायदा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें