शहर के बाद गांव में लगेंगे प्रीपेड मीटर
शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद देहात क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा। फीडरवार सर्वे कराया जाएगा। जैसे-जैसे सर्वे का काम पूरा होता जाएगा वैसे-वैसे प्रीपेड मीटर लगाए जाने का काम किया जाएगा।
दो सर्किल में छह डिवीजन में बंटा है जिला
लखीमपुर जनपद में दो सर्किल गोला और लखीमपुर है। प्रत्येक सर्किल में तीन-तीन डिवीजन है। लखीमपुर सर्किल की बात करें तो लखीमपुर, मितौली और निघासन डिवीजन है। जबकि गोला सर्किल में पलिया, गोला और मोहम्मदी डिविजन है। सर्किल में अधीक्षण अभियंता बैठते हैं, जबकि डिविजन में अधिशासी अभियंता बैठते हैं।
लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में करीब 65 हजार उपभोक्ताओं के घर में प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं, जिसका सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का काम पूरा होते ही मीटर लगाने का काम शुरू होगा। प्रीपेड मीटर लगाने पर बिजली चोरी पर शत-प्रतिशत लगाम लग जाएगा।