ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
बीएल इंटरनेशनल स्कूल ब्लॉक-ए में 312, बीएल इंटरनेशनल स्कूल ब्लॉक-बी में 312, बरेली कॉलेज सेंटर-ए, बी, सी, डी, ई में 480-480 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। भोजीपुरा के भारत इंटर कॉलेज में 432, बिशप मंडल इंटर कॉलेज 384, सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर में 480, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, 480, एफआर इस्लामिया ब्लॉक ए व बी में 384-384, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, कुंवर रणजीत सिंह इंटर कॉलेज में 480, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 528, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 480 व रोहिला इंटरनेशनल स्कूल में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।