फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बुर्का पहनकर अस्पताल से भागी 25 हजार की इनामी ममता गिरफ्तार, बेटों संग रची थी भागने की साजिश

Sun, 18 Oct 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में डेढ महीने पहले जिला अस्पताल से बुर्का पहनकर भागी 25 हजार रुपये की इनामी बंदी ममता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपने बेटों के साथ मिलकर फरारी की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
आरोपी ममता - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला अस्पताल से बुर्का पहनकर भागी 25 हजार रुपये की इनामी बंदी ममता को कोतवाली पुलिस ने डेढ़ महीने बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने बेटों के साथ मिलकर फरारी की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


ममता फरीदपुर थाने में दर्ज एक मामले में जेल में बंद थी। बीमार होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो सितंबर को शाम साढ़े छह बजे वह नहाने के लिए बाथरूम में गई। इसी दौरान बुर्का पहने एक महिला बाथरूम से निकली और अस्पताल से बाहर चली गई। निगरानी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो बाथरूम में जाकर देखा। 

ममता गायब मिली। घटना के वक्त ममता के दोनों बेटे उससे मिलने अस्पताल आए थे। जब पुलिसकर्मी ममता को तलाशने लगीं तो दोनों बेटे भी वहां से चले गए। इस पर उनकी भूमिका को लेकर संदेह हुआ। बाद में अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटे ने लाकर दिया था बुर्का  
एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि ममता ने स्वीकार किया है कि जेल में रहने के डर से उसने उसने अपने बेटों केशव और विशाल के साथ मिलकर भागने की साजिश रची। केशव ने उसे बुर्का लाकर दिया था। इसी बुर्के को पहनकर वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुई थी। पुलिस उसके बेटों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उसके एक बेटे को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें