गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को मिड-डे मील दो अगस्त से वितरित किया जाएगा। वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रशासन के अधिकारी खुद मौजूद रहकर मिड-डे मील बंटवाएंगे।
प्रदेश सरकार ने हौसला पोषण योजना शुरू की है। इसके तहत बेसिक स्कूलों के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को मिड-डे मील खिलाया जाएगा। इसका बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पोषण स्तर सुधारना है। मिड-डे मील का बाकायदा मेन्यू तय किया गया है। पकाने का काम प्राथमिक विद्यालयों में तैनात रसोईया करेंगे। मिड-डे मील तैयार कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की होगी। भोजन पकाने वाले कर्मियों को लेबर चार्जेज के रूप में प्रति लाभार्थी दो रुपये मिलेंगे। यहां जिला प्रशासन ने मिड-डे मील वितरण शुरू करने के लिए तारीख दो अगस्त तय की है। मिड-डे मील के बाद महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खिलाफ जाएंगी। साथ ही उनकी काउंसलिंग की जएगी। सीडीओ शिव सहाय अवस्थी की ओर से अधीनस्थ अफसरों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसकी धनराशि प्रधानों के खाते में भेज दी गई है।
मिड-डे मील का प्रतिदिन मेन्यू
दिन मेन्यू भोजन पदार्थ की मात्रा फल लागत
सोमवार रोटी एवं सोयाबीन युक्त सब्जी 150 ग्राम गेहूं, 150 ग्राम बड़ी व सब्जी मौसमी फल 17
मंगलवार दाल व चावल 150 ग्राम चावल, 40 ग्राम दाल मौसमी फल 15
बुधवार तहरी व दही 150 ग्राम चावल, 60 ग्राम सब्जी मौसमी फल 18
बृहस्पतिवार रोटी, दाल, दही 150 ग्राम गेहूं, 40 ग्राम दाल मौसमी फल 21
शुक्रवार तहरी एवं दही 150 ग्राम चावल, 90 ग्राम सब्जी मौसमी फल 19
शनिवार चावल व सोयाबीन युक्त सब्जी 150 ग्राम चावल, 150 ग्राम बड़ी व सब्जी मौसमी फल 18