फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवध असम एक्सप्रेस में गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म, दोनों सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवध असम एक्सप्रेस में शनिवार को बिहार के छपरा निवासी गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। कंट्रोल रूम से सूचना के बाद जंक्शन पर आरपीएफ ने जच्चा-बच्चा को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भिजवाया। वहां दोनों लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन को शनिवार दोपहर मुरादाबाद नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि 15910 अवध असम एक्सप्रेस के कोच एस-4 की सीट नंबर 32 पर यात्रा कर रही प्रियंका (30) यात्री को दर्द हो रहा है। आरपीएफ पोस्ट कमांडेंट मयंक चौधरी ने बताया कि गर्भवती महिला लालगढ़ से छपरा की यात्रा कर रही थी। ट्रेन दोपहर एक बजे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, तो आरपीएफ समेत अन्य रेलवे स्टाफ ने महिला को अटेंड किया। प्रियंका सीट नंबर 32 पर नवजात बच्ची के साथ लेटी थीं।
प्रियंका के पति विकास ने बताया कि वह छपरा के थाना डेरनी के गांव सलेमपुर निवासी हैं। उनकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। ट्रेन के मुरादाबाद से चलने के कुछ ही देर के बाद पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी सूचना उन्होंने ट्रेन मैनेजर को दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक और महिला कांस्टेबल ने उनको अटेंड किया। बरेली प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दोपहर एक बजे ट्रेन पहुंची। मौके पर महिला टीटीई रति और उप स्टेशन अधीक्षक राजपाल सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई गई। प्रियंका और नवजात बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बरेली पहुंचाया गया। वहां दोनों की तबीयत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें