फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; 11 माह पहले हुई थी शादी

Sun, 18 Oct 2026 05:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)

सार

फरीदपुर कस्बा के भूरेखां गौटिया में आठ माह की गर्भवती आरती की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला भूरेखां गौटिया में संदिग्ध हालात में विवाहिता आरती (30 वर्ष) की मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती था। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बरेली के मोहल्ला सतीपुर चौराहा निवासी रमेश राठौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन आरती की शादी नवंबर 2025 में फरीदपुर के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी प्रदीप राठौर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

पिटाई से मौत होने का आरोप  
रमेश का आरोप है कि आरोपियों ने गर्भावस्था के दौरान उनकी बहन को पीटा और पेट में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और शनिवार रात उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि आरती को सांस लेने में दिक्कत थी, जिसका इलाज रुद्रपुर में चल रहा था। इसी बीमारी के चलते शनिवार रात उसकी मौत हुई है। 

पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति प्रदीप राठौर, देवर रवि, सास लीलावती, और ननद प्रीति व सोनी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें