फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल से खाया धोखा: उन्नाव की जगह बरेली पहुंचीं प्रीति, छूट गई होमगार्ड भर्ती परीक्षा; जानें पूरा मामला

Mon, 27 Apr 2026 12:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

महिला अभ्यर्थी ने गूगल पर परीक्षा केंद्र खोजा और पति के साथ परीक्षा देने बरेली पहुंच गई। यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका परीक्षा केंद्र उन्नाव में है तो उसके होश उड़ गए। उसकी परीक्षा छूट गई।  
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र को लेकर हुए भ्रम के कारण अभ्यर्थी प्रीति देवी परीक्षा देने से वंचित रह गईं। यह मामला तब सामने आया जब उन्नाव जिले की जगह प्रीति बरेली के नवाबगंज स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गईं। उनका कहना है कि प्रवेश पत्र में जिले का स्पष्ट उल्लेख न होने और गूगल सर्च में समान नाम के स्कूल दिखने से यह भ्रम पैदा हुआ।

विज्ञापन


हरदोई के शहाबाद निवासी वीरेश सिंह अपनी पत्नी प्रीति देवी को परीक्षा दिलाने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवाबगंज बरेली पहुंचे थे। जबकि उनके प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवाबगंज उन्नाव अंकित था। प्रीति देवी ने बताया कि उन्होंने गूगल पर स्कूल का नाम सर्च किया था, जिसमें उसी नाम से नवाबगंज बरेली का सेंटर सामने आया। ऐसे में अभ्यर्थी को भ्रम हो गया और वह उसी स्थान पर पहुंच गईं। जब तक उन्हें सही जानकारी मिली, तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी और उनकी परीक्षा छूट गई।

केंद्र को लेकर भ्रम की स्थिति
गूगल सर्च में नवाबगंज नाम के दो अलग-अलग जिलों में स्कूल सामने आए। दोनों स्कूलों के नाम एक ही थे। इसी वजह से प्रीति देवी गलत केंद्र पर पहुंच गईं। सही जानकारी मिलने तक परीक्षा का समय निकल चुका था। 
विज्ञापन


पति ने दी थी बरेली में परीक्षा
प्रीति देवी के पति वीरेश सिंह ने भी अपनी परीक्षा बरेली में ही दी थी। उनके प्रवेश पत्र में भी जिले का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। उन्होंने गूगल सर्च के आधार पर बरेली के केंद्र पर पहुंचकर 25 अप्रैल को अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक दी थी। लेकिन उनकी पत्नी के मामले में यह तरीका काम नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें