फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रशांत की नाबाद शतकीय पारी से भारतीय जीवन क्रिकेट क्लब बना विजेता

Mon, 09 Mar 2026 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी बैंक और बीमा कर्मचारियों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कप का रविवार को डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में आगाज हुआ। इसमें तीसरे मुकाबले में भारतीय जीवन क्रिकेट क्लब के प्रशांत दुबे ने नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को विजेता बनाया।
विज्ञापन

दिन का पहला मुकाबला एसबीआई और केनरा बैंक के बीच खेला गया। एसबीआई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केनरा बैंक की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। इस प्रकार एसबीआई ने यह मुकाबला 56 रन से जीत लिया। दिन का दूसरा मुकाबला बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच खेला गया। बैंक ऑफ बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जवाब में पंजाब एंड सिंध बैंक ने पियूष गुप्ता की शानदार 56 रन की पारी की बदौलत लक्ष्य को सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

तीसरा मुकाबला पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय जीवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पंजाब नेशनल बैंक ने 18 ओवर में नौ विकेट खोकर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय जीवन क्रिकेट क्लब ने प्रशांत दुबे की नाबाद 105 रन की शानदार पारी की बदौलत नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता प्रभात कुमार पाल के निर्देशन में प्रतियोगिता का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें