फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लिया ओवरब्रिज पर रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार फरमान और उनकी चाची फिजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। फरमान की हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक, थाना बिथरी के गांव मेवा निवासी फरमान मीरगंज के गांव शीशमखेड़ा से फिजा को बाइक से साथ ला रहे थे। ओवरब्रिज पर कार ने पीछे टक्कर मार दी। कार चालक मौके से भाग गया।