फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 01 Apr 2015 01:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद अचानक जिला अस्पताल पहुंचे डीएम गौरव दयाल ने साफ- सफाई सही ढंग से न होने पर नाराजगी जताई। इमरजेंसी में चिकित्सकाें और कर्मचारियाें को मरीजों का सही नंबर लिखने की हिदायत दी ताकि उन्हें फॉलो किया जा सके।
विज्ञापन

ओपीडी समाप्त होने के कुछ घंटे के बाद जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्हाेंने सीएमएस कार्यालय का रुख किया। इसके बाद सभी वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल की गंदगी पर डीएम सबसे अधिक नाराज दिखे। उन्हाेंने आठ लाख बजट मिलने के बाद भी सफाई न होने पर जेई के पेच कसे। कहा कि नगर निगम से कर्मचारियाें को बुलाकर अस्पताल में जहां कहीं भी पानी का जमाव, टूट फूट और गंदगी है उसे साफ किया जाए। कुपोषण वार्ड खाली पाए जाने पर उन्होंने सीएमएस की निगरानी में बेड में भर्ती बच्चों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्हाेंने बाहर से दवा न लिखने की हिदायत भी दी। दौरे के समय सीएमओ डॉ. विजय यादव, सीएमएस डॉ. डीपी शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इमरजेंसी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीएमएस डॉ. डीपी शर्मा से कहा कि मरीजाें के सही नंबर लेकर उन्हें ‘से नो टू करप्शन’ सिस्टम में भेजा जाए। अभी तक भेजे गए नंबराें में अधिकतर गलत होने पर डीएम खफा थे। उन्होंने कहा कि इससे मरीजाें से पूछा जा सकेगा कि कहीं उन्होंने इलाज के लिए पैसे तो नहीं दिए।
विज्ञापन


अब नहीं बनेगी इतनी मजबूत इमारत
महिला अस्पताल की ओर गए डीएम ने तोड़ी जा रही प्राइवेट वार्ड की दीवाराें को देखा। यह कई साल पुरानी थी। उन्हाेंने कहा कि यह इमारत बहुत मजबूत थी। ये न जाने कितने साल और चलती। अब यहां नया वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें