फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर चली प्रशासन की जेसीबी

Thu, 18 Jun 2015 01:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से भोजीपुरा तक स्टेट हाईवे की जमीन से कब्जे हटाए गए। एसडीएम सदर की अगुवाई में चले अभियान में पीडब्ल्यूडी की टीम ने सात पक्के मकान और तीन सौ खोखे ध्वस्त कर दिए। भोजीपुरा में मकान तोड़ने को लेकर एसडीएम की एक वकील से नोकझोंक हुई। इसके बावजूद वकील अपना मकान नहीं बचा सके। कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण चार मकानों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर स्टेट हाइवे की फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। हाइवे के किनारे की जमीन पर बड़ी संख्या में पक्के मकानों, टीन के खोखों और होटल खुल गए हैं। बुधवार को ट्रेनी आईएएस एसडीएम सदर प्रशांत शर्मा ने सीओ सिटी, नायब तहसीलदार, सीओ और इंस्पेक्टर भोजीपुरा की मदद से तीन जेसीबी और 10 ट्रैक्टर ट्राली ले जाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इज्जतनगर में सूद धर्मकांटा पर पक्का निर्माण तोड़ दिया गया। धर्मकांटा मालिक डीके सूद ने रेलवे की जमीन बताकर विरोध किया। समय पर प्रपत्र न दिखा पाने पर उनका निर्माण ढहा दिया गया। इज्जतनगर स्टेशन के सामने चार दुकानों का मामला कोर्ट में लंबित होने की वजह से तात्कालिक तौर पर राहत दी गई। भोजीपुरा रोड पर दुकानों को तोड़ने जेसीबी पहुंची तो सपा नेता हरीशंकर यादव भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों का कहना था कि उनको अतिक्रमण हटाने की सूचना पहले नहीं दी गई। टीम ने एक नहीं सुनी और होटल, ढाबे, खोखे, फर्नीचर की दुकानें और ठेलों का ध्वस्तीकरण जारी रखा। कई दुकानदारों की टीम से तीखी नोकझोंक हुई।

कुदेशिया फाटक पर 50 से ज्यादा कब्जे ध्वस्त किए
पीडब्ल्यूडी के साथ नगर निगम की टीम ने भी कुदेशिया फाटक के आस-पास इलाकों से अतिक्रमण हटाया। ओवरब्रिज के नीचे और सर्विस लेन रोड पर 50 से ज्यादा अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। मूर्तिकार की झोपड़ियां भी हटाई गईं। नगर निगम की जेसीबी ने कई फर्नीचर की दुकानें भी हटा दीं।  अभियान में अतिक्रमण प्रभारी रामसिंह जाटव, जयपाल पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें