इन दिनों कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से कैंट क्षेत्र में पॉलीथिन विरोधी
अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 किलो थैलियां जब्त की गई हैं। इसके अलावा
25 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही दुकानदारों को पॉलीथिन न
रखने की हिदायत भी दी गई है।
सीईओ विनीता देश पांडेय ने बताया कि वैसे भी कैंटोनमेंट एक्ट 289-5 के
अनुसार कैंट क्षेत्र में पॉलीथिन इस्तेमाल किए जाने पर पाबंदी है। हालांकि
मोटाई के हिसाब से 20 माईक्रॉन से ऊपर की थैली प्रतिबंधित नहीं है। इससे
पतली थैली हानिकारक मानी गई। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।