फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर नाराज, 13 से वाहनों का सघन चेकिंग अभियान

Sat, 11 Apr 2015 01:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने पीलीभीत में जर्जर बस से हुए दर्दनाक हादसे पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरटीओ को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभाग 13 अप्रैल से पूरे मंडल में सघन चेकिंग अभियान शुरू करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली वाहनों में मानक पूरा कराना होगा। इसके साथ ही सभी स्कूल संचालकाें को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

 कमिश्नर प्रमांशु यादव ने कहा है कि मंडल में एक भी जर्जर और फिटनेस वाहन सड़क पर नहीं दौड़ना चाहिए। स्कूलाें में अनुबंधित वाहनाें के मानक पूरे न होने पर संबंधित परिवहन अधिकारी और स्कूल संचालक जिम्मेदार होंगे। बरेली जिले में सिर्फ 36 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं।   टेंपो, ऑटो, मिनी बस, बस, वैन, मैजिक आदि विभिन्न वाहनों की तादात 4000 से ज्यादा हैं। अधिकतर टेंपो और ऑटो में दाहिने ओर ग्रिल तक नहीं लगी है। अवैध एलपीजी से स्कूल वाहन घूम रहे हैं।
विज्ञापन


 - स्कूल बस के ये हैं नियम
 
 स्कूल बस या वैन का परमिट हो
 वाहन पीले रंग में रंगा हो
 उसके आगे पीछे स्कूल लिखा हो
वैन की खिड़कियाें में ग्रिल लगी हो
वैन और बस में अग्निशमन यंत्र हो
स्कूल का नाम और नंबर बस में लिखा हो
स्कूल बस के चालक के पास पांच साल भारी वाहन चलाने का अनुभव हो
ट्रैफिक मामले में चालक का कोई खराब रिकार्ड न हो
 बच्चाें की संख्या निर्धारित हो
 बस में ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा हो
 बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी हो
 स्कूल बैग रखने को सीट के नीचे जगह हो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें