ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, बीडीओ से की शिकायत
मीरगंज। शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा नाली के निर्माण में पीली ईंट लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जियानगला निवासी कैलाश ने बीडीओ से शिकायत कर बताया कि उनके गांव में खेमकरन लाल वर्मा के गेट से लेकर लाल सिंह के गेट तक नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन उसमें घटिया सामग्री लगाई जा रही है। उसमें पीली ईंटें एवं नदी के रेत से चुनाई की जा रही है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी शेरगढ़ व सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं, सचिव इमरान खान ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो प्रधान को बताएं। संवाद
-
सरकारी नाले के ऊपर बना दिया पक्का टिनशेड
अधिशासी अधिकारी पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर की एक्स पर शिकायत
मीरगंज। सरकार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला रही है। वहीं, बरेली बस अड्डे स्टैंड पर पक्का टिनशेड बनवाने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है।
कस्बे के कुछ लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी कि बरेली बस स्टैंड पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि कुछ दिन पहले सरकारी नाले के ऊपर पक्का टिन शेड भी बना दिया, लेकिन फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले में कार्रवाई नहीं की गई।
कस्बे में अतिक्रमण होने की वजह से कस्बेवासी लंबे समय से जाम की स्थिति से जूझ रहे हैं। संवाद