फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खान ट्रेडर्स पर जीएसटी टीम का छापा

विज्ञापन
जनसुनवाई पर शिकायत में खान ट्रेडर्स पर जीएसटी टीम का छापा। - फोटो : भीरड़ लड़गी रै भीरड़ लड़गी पर थिरके दर्शक
विज्ञापन
नहीं मिले कई दस्तावेज, कस्बे में मची रही अफरा-तफरी
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग पर खान ट्रेडर्स की दुकान पर जीएसटी टीम ने छापा मारा। इस दौरान दुकान मालिक कई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने दस्तावेज कार्यालय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बात न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान कस्बे में दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। कई दुकानदार शटर गिराकर चुपके से खिसक लिए। टीम के जाते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
जनसुनवाई पर एक व्यक्ति ने इस संबंध में एक शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार रात आठ बजे बरेली से असिस्टेंट कमिश्नर विकास मिश्रा और राज्य कर अधिकारी मोहम्मद रौनक अलवी खान ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा। दुकान मालिक के पास से टीम को पक्के बिल नहीं मिले और न ही बिक्री का कोई रिकॉर्ड मिला। दातागंज मार्ग पर खान ट्रेडर्स पर स्टील के ग्रिल, लोहे के फाटक व खिड़कियां आदि बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर विकास मिश्रा ने बताया कि ट्रेडर्स के मालिक उवैश को प्रपत्र कार्यालय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें