फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान हत्याकांड: पकड़े गए आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परगवां के प्रधान इश्हाक की हत्या के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार लालफाटक निवासी राकेश और लोकेश को कैंट पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। अब हिरासत में लिए गए पूर्व प्रधान रतनलाल, उसके बेटे और मुखबिरी करने वाली महिला के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कांधरपुर से अपने गांव परगवां लौटने के दौरान 20 मई की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर नव र्निवाचित प्रधान इश्हाक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान मोहर सिंह, उसके बेटे अनुुराग, दामाद भगवत पटेल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इसके बाद प्रकाश में आए अभियुक्त राकेश और लोकेश को शनिवार को जेल भेज दिया गया। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए पूर्व प्रधान रतनलाल और उसके बेटे राहुल की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, इश्हाक की मुखबिरी करने वाली महिला आशिया के खिलाफ भी कॉल डिटेल समेत अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद उसे भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें