फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधान ने बेटे के निकाह से पहले बुलाईं महिला डांसर, जमकर हुई हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Mon, 04 Nov 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। प्रधान के बेटे के निकाह से पहले महिला डांसरों से फूहड़ डांस कराया गया। इस दौरान मेहमानों ने जमकर हर्ष फायरिंग की। 
विज्ञापन
गांव धंतिया में हुआ था डांस कार्यक्रम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धंतिया में मौजूदा प्रधान के बेटे के निकाह से पहले हुए कार्यक्रम में नर्तकियों के फूहड़ डांस और हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव धंतिया के मौजूदा प्रधान हारिश खान के बेटे जीशान की शादी रविवार को थी। शनिवार की रात मंडप की खुशी के मौके पर गांव के ही ग्राम समाज की भूमि पर मंच बनाकर बाहर से बुलाई गई छह महिला डांसर से डांस कराया गया। इस दौरान नशे में धुत मेहमानों ने असलहों से जमकर हर्ष फायरिंग की, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था
कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुलिस को शनिवार रात ही इसकी जानकारी हो गई थी। प्रधान को पुलिस ने उठाया भी था, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। हालांकि पुलिस ने इस बात से इन्कार किया है। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।

थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि गांव धंतिया में हुए कार्यक्रम में नर्तकियों के फूहड़ डांस के दौरान हर्ष फायरिंग की जानकारी वायरल वीडियो से हुई है। इसको देखते हुए डांस कराने वालों और हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। रात में ही जानकारी जुटाकर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें