फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन से डलावघर के कूड़े में सुलगती रही आग, तेज भड़की तो दमकल ने पाया काबू

Mon, 04 Nov 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सोमवार को भी डलावघर से कूड़ा नहीं उठा। इससे उसमें आग सुलगती रही, जिससे आसपास के लोग धुएं और बदबू से परेशान हो गए। सोमवार को सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। 
विज्ञापन
डलावघर में कूड़े से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में त्योहार पर छुट्टी मना रहे अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को शहर के हाल पर तरस नहीं आया। तीन दिन से सुलग रही आग सोमवार को भड़क गई तो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यह मामला इंद्रा मार्केट के डलावघर का है। जहां का अधिकारियों ने संज्ञान ही नहीं लिया और प्रतिदिन कूड़ा क्यों नहीं उठा? इसको लेकर किसी से कोई सवाल जवाब तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था काफी समय से अच्छी नहीं है। इसमें डोर-टू-डोर कलेक्शन के साथ डलावघर से प्रतिदिन कूड़ा उठकर डंपिंग यार्ड तक नहीं जा रहा है। हाल ही में त्योहार पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारी छुट्टी पर रहे। हालांकि नगर स्वास्थ्य विभाग ने सफाई कर्मचारियों और कूड़ा कलेक्शन वालों की छुट्टी रद्द करने का दावा भी किया, लेकिन फिर भी शहर की हालत बद से बदतर हो गई। 

इंद्रा मार्केट में 30 अक्तूबर से कूड़ा नहीं उठा। हाल यह हो गया कि एक अक्तूबर को कूड़े में आग लगी, लेकिन इसका किसी ने संज्ञान नहीं लिया। सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे सुलग रहे कूड़े की आग भड़क गई और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो 

 

कूड़े का तीन दिन से सुलगना निश्चित तौर पर जानलेवा: डॉ. एपी सिंह
बरेली कॉलेज बरेली के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने कहा कि तीन दिन से कूड़ा सुलगने से निश्चित तौर पर लोगों के लिए जानलेवा है। उन्होंने कहा कि जहां कूड़ा सुलग रहा है, वहां प्रदूषण बढ़ जाता है। इसके अलावा जब आग लगती है तो कार्बनडाई ऑक्साइड समेत तमाम जहरीली गैस जैसे सल्फर, नाइट्रोजन भी निकलती है। इंद्रा मार्केट प्रमुख बाजार है, उसके आस-पास काफी आबादी है, ऐसे में अगर चार दिन से कूड़ा सुलग रहा है तो वहां के लोगों को सांस लेने, खांसी, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। कूड़े का निस्तारण तो प्रतिदिन होना चाहिए।
विज्ञापन

पड़ोस में ही जिला पंचायत का कार्यालय
इंद्रा मार्केट के पड़ोस में ही जिला पंचायत कार्यालय है। कूड़े में आग लगने की वजह से मार्केट के लोगों के साथ-साथ कार्यालय खुलने पर पहुंचे सरकारी कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय से ही किसी ने परेशान होकर फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। इसके बाद फायर बिग्रेड पहुंची।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानू प्रसाद ने बताया कि एक नवंबर को कर्मचारियों को छुट्टी दी गई थी, इसके बाद दो दिन तक कूड़ा क्यों नहीं उठा इसको दिखवाएंगे। जो कूड़ा बचा हुआ है उसको मंगलवार तक किसी भी हाल में उठवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें