फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विदेशी छात्रों के लिए चलाया जाएगा व्यावहारिक हिंदी कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले गैर हिंदी भाषी विद्यार्थियों को व्यावहारिक हिंदी का छह माह का कोर्स सिखाया जाएगा। इससे विदेशी छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा, साथ ही अपने हिंदी भाषी सहपाठियों के साथ सामंजस्य बैठाने में भी आसानी होगी। ये कोर्स आगामी सत्र से संचालित हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में रुविवि में विदेशी छात्र इंजीनियरिंग, एमबीए, बीएमएस, एमएससी आदि कोर्स कर रहे हैं। विदेशी छात्रों में नाइजीरियाई, नेपाली व भूटानी कुल 49 छात्र अध्ययनरत हैं। आगामी सत्र में करीब 40 विदेशी छात्र रुविवि में प्रवेश लेंगे। जिनमें से अधिकांश छात्र, विशेषकर नाइजीरियाई छात्र हिंदी नहीं जानते, लेकिन बीते एक वर्ष में अपने प्रयासों से काम चलाऊ भाषा सीख गए हैं। इस पर रुविवि ने इन विदेशी छात्रों के भारतीय संस्कृति व भाषा से रूबरू कराने की एक विशेष पहल की है, जिसके तहत व्यावहारिक हिंदी का कोर्स डिजाइन कराया गया है। जिसका प्रस्ताव पास होने के बाद अगले सत्र से इसका संचालन किया जा सकेगा। ये कोर्स नॉन क्रेडिट सिस्टम पर आधारित होगा, जिसे छात्रों को पास तो करना अनिवार्य होगा, लेकिन इसके नंबर उनके मुख्य विषयों में नहीं जुड़ेंगे। जिसकी अवधि इस कोर्स का संचालन बहुभाषीय विभाग की समन्वयक व विभागाध्यक्ष डॉ अनीता त्यागी करेंगी। वहीं इंजीनियरिंग में पहले से ही अंग्रेजी का कोर्स क्रेडिट सिस्टम पर चलाया जा रहा है। प्रो. केपी सिंह के अनुसार विदेशी छात्रों को पहले से हिंदी भाषा और यहां की संस्कृति आकर्षित करती है, वह स्वयं हिंदी में बात करने का प्रयास करते हैं। पहले से घुलने मिलने की कोशिश कर रहे हैं, ये कोर्स उनके सांस्कृतिक विकास में सहायक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें