फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिनभर गुल रही बिजली, सीटी स्कैन और एक्सरे ठप, मोबाइल के भरोसे पैथोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल परिसर के फीडर में फॉल्ट की वजह से शुक्रवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से सीटी स्कैन, एक्सरे कराने आए कई मरीजों को बैरंग घर लौटना पड़ा। मोबाइल फोन की रोशनी में पैथोलॉजी जांचें हुईं।
विज्ञापन

अधूरी सुविधाओं के साथ संचालित तीन सौ बेड अस्पताल में मरीजों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल की बिजली चली गई। अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन न होने से फाॅल्ट दुरुस्त नहीं हो सका। दोपहर दो बजे तक ओपीडी, पैथोलॉजी अंधेरे में ही संचालित हुईं। पैथोलॉजी में जांच के लिए पहुंचे मरीजों की सैंपलिंग और जांच मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर करनी पड़ी।
निजी इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर शाम चार बजे फाॅल्ट दुरुस्त कराया गया। जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई, फिर बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के अफसरों से संपर्क करने पर रोस्टर के तहत कटौती का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच दिनभर मरीज परेशान रहे, पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें