फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलीगंज को जोड़ने से सिरौली में गहराया बिजली संकट

Mon, 20 Jul 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। बिजली निगम ने अलीगंज को सिरौली की लाइन से जोड़ा है। इससे सिरौली की 50,000 के अलावा 12 गांवों की आबादी परेशानी झेलने को मजबूर है।तीन दिन से लगातार एक घंटे आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सिरौली की पहले से ओवरलोड 33 केवी की लाइन बार-बार ब्रेकडाउन हो रही है। रविवार सुबह 4:35 बजे से शाम 4:00 बजे तक लाइन 11 बार ब्रेकडाउन में आई। इसके अलावा दिनभर में कई बार फॉल्ट भी हुए। सिरौली और आसपास के 12 गांवों में एक घंटे भी लगातार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती से पानी की सप्लाई और कारोबार ठप हो गए हैं। उपभोक्ताओं में अव्यवस्था पर आक्रोश है। उनका आरोप है कि फॉल्ट, ट्रिपिंग और केबल जलने से पर्याप्त बिजली मिलना मुश्किल है। अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। इस बाबत एसडीओ अभिषेक कपासिया ने बताया कि अलीगंज को जोड़ने से समस्या हुई है। दो दिन में अलीगंज से लाइन हटवा दी जाएगी। बारिश के कारण हुए फॉल्ट भी ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें