फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अघोषित कटौती से बिजली संकट बरकरार, कागजों में हो रहे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर की व्यवस्था बदहाल, गांवों में स्थिति ज्यादा खराब, धरातल पर नहीं दिख रहा सुधार
विज्ञापन




बरेली। गर्मी की शुरुआत होते ही अघोषित कटौती से बिजली संकट की समस्या बरकरार है, लेकिन यहां सिर्फ जर्जर तारों को बदलने व अन्य कार्य सिर्फ कागजों में हो रहे हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्रों के लोगों को हो रही है।



नियमों के तहत 18 घंटे देहात क्षेत्रों में मिलने वाली बिजली सिर्फ दो से तीन घंटे ही मिल पा रही है। वहीं, कई जगहों पर सुबह छह से शाम छह बजे तक बिजली कटौती हो रही है। यानि की कुल 12 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। आए दिन जर्जर तारों के टूटने की वजह से दो से तीन दिन तक तो आपूर्ति ठप रहती है। संवाद
विज्ञापन





छह घंटे की अघोषित कटौती से लोग परेशान
मीरगंज। देहात क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा जब बिजली चालू रहती है,तो शटडाउन और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। वहीं, दुनका क्षेत्र में सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली कटौती रहती है। संवाद




उपकेंद्र वाले फोन उठाकर जानकारी तक नहीं देते
फतेहगंज पश्चिमी। यहां पूरे कस्बे में दोपहर में चार घंटे की कटौती होती है। वहीं, थोड़ी हवा में ही बिजली पूरी रात बंद कर दी जाती है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर जिम्मेदार फोन तक नहीं उठाते। शिकायत करने पर सुधार के नाम पर टरका दिया जाता है। संवाद





ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित है। ट्रिपिंग की भी समस्या है तो इसको दिखवाकर ठीक कराएंगे। - ब्रह्मपाल, मुख्य अभियंता, बिजली निगम





रातभर बनी रहती है ट्रिपिंग की समस्या

हाफिगंज/बहेड़ी। यहां दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक लाइट का शटडाउन कर दिया जाता है। इसके बाद ट्रिपिंग की समस्या रातभर बनी रहती है। इसको लेकर लोगों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। बहेड़ी में दिन में तीन और सुबह में दो घंटे की बिजली कटौती होती है। बहेड़ी में सबसे अधिक परेशानी ट्रिपिंग की है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक जरा सी आंधी और बारिश आ जाती है तो लाइन में फॉल्ट हो जाना आम समस्या है। इससे रात-रात भर बिजली गुल रहती है। एसडीओ अमित गंगवार ने कहा कि जर्जर लाइनों को हटा दिया गया है। अब जल्द ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें