फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा, चार टीमें कर रहीं तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्याेलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव के किसान अरविंद कुमार को हमला कर घायल करने वाले तेंदुए को तीन दिन बाद भी वन विभाग की टीम खोज नहीं सकी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के जंगल और नदी नालों के पास ड्रोन से सर्च अभियान चलाया। साथ ही वन्य जीव के पगचिह्ननों की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका डीएफओ ने ग्रामीणों को बताया कि पूरे सर्च अभियान के दौरान किसी भी वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले है और न तेंदुआ होने के लक्षण मिले हैं, लेकिन वन विभाग पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। पिंजड़ा लगाकर चार टीमों को लगा दिया गया है। शीघ्र परिणाम मिलने का अनुमान है। संवाद
ग्रामीणों ने जंगल जाना छोड़ा
किसान अरविंद पर हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। शाम ढलते ही लाेग घरों में कैद हो जाते हैं। किसान अपने अपने जानवरों को भी अंदर मकानों में बांध कर सुरक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों का अनुमान है कि किसान पर हमला करने वाला तेंदुआ ही है। किसानों ने जंगल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें