फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो वर्षों से सड़क पर गड्ढे, बारिश के बाद बना तालाब

विज्ञापन
देवरनियां। जलभराव की फोटो।
विज्ञापन
- बे-मौसम बरसात से हाल हुआ बेहाल, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

- नगरवासियों ने चेयरमैन के खिलाफ निकाली भड़ास, ठहराया दोषी

देवरनियां। दो वर्षों से देवरनियां-मुंडिया जागीर रोड गड्ढों में तब्दील हो चुका है,मगर जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। शनिवार को थोड़ी देर के लिए हुई बे-मौसम बरसात से सड़क तालाब बन गया। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। इसके बाद नगरवासियों ने चेयरमैन के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्से का इजहार किया है।
दरवनियां नगर पंचायत में शामिल कस्बा मुंडिया जागीर तक दो किमी. रोड करीब दो वर्षों से खराब है। दोनों कस्बों का यह मुख्य मार्ग होने के बावजूद इस पर जिम्मेदारों की अब तक नजर नहीं पड़ी। इस कारण यहां गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। शनिवार को हुई आधे घंटे की बरसात से रोड ने तालाब का रूप ले लिया,जिससे आवागमन बाधित रहा। कई दो पहिया वाहन और ई रिक्शा चालक गिर गए।
विज्ञापन

नगरवासियों ने रोड पर जलभराव की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके लिए नगर पंचायत चेयरमैन को दोषी ठहराया। लोगों का कहना था कि पिछले वर्ष चेयरमैन ने चुनाव पूर्व वादा किया था कि जीतने के बाद सबसे पहला काम रोड निर्माण का होगा ,मगर एक वर्ष हो चुका है। कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा कस्बा देवरनियां के वार्ड दो में भी कई जगह जलभराव देखा गया। संवाद
विज्ञापन

चेयरमैन मो.कलीम अंसारी ने बताया कि हम रोड बनवाने की कोशिश में लगे हैं। रोड की फाइल रुकी है। आचार संहिता हटते ही इसे प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया जाएगा। उसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें