फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आलू का उत्पादन 25 हजार मीट्रिक टन बढ़ा, भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल तक घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अनुकूल मौसम की वजह से आलू का उत्पादन 25 हजार मीट्रिक टन बढ़ा है। नतीजा, भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गया है।
विज्ञापन


बीते साल मार्च में आलू का भाव 1400-1500 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार यह 1000-1100 रुपये प्रति क्विंटल है। बीते साल सात हजार हेक्टेयर में दो लाख मीट्रिक टन आलू पैदा हुआ था। इस साल 7,500 हेक्टेयर में 2.25 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। जिले की भंडारण क्षमता 1.60 लाख मीट्रिक टन की है। इस साल तीन नए कोल्ड स्टोरेज खुले हैं। फरीदपुर में दो कोल्ड स्टोरेज चालू हो गए हैं। आंवला में 15 दिन में एक कोल्ड स्टोेरेज और चालू हो जाएगा। मिलन वेजिटेबल एंड फ्रूट ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शुजाउर्रहमान ने बताया कि आलू की आवक अच्छी होने की वजह से भाव नीचे आए हैं। अमर उजाला ब्यूरो






आलू की 80 फीसदी खोदाई हो चुकी है। जिले में 60 प्रतिशत भंडारण हो चुका है। शेष 40 फीसदी भंडारण होना है। फिलहाल की स्थिति में 31 मार्च तक 65-70 प्रतिशत भंडारण हो पाएगा। - हरिप्रसाद अग्रवाल, बरेली कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन




96 हजार मीट्रिक टन भंडारण की क्षमता है। पिछली बार 80 हजार मीट्रिक टन आलू का भंडारण हुआ था। इस बार 64 हजार मीट्रिक टन आलू का भंडारण हो चुका है। किसान को दिक्कत आती है तो कॉल करें। - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी



उद्यान विभाग की हेल्प लाइन



9258431243 सहायक उद्यान निरीक्षक



9045800599 जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें