फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधी रात के बाद किसान नेता के शव का हुआ पोस्टमाॅर्टम, मौत की वजह साफ नहीं

Sat, 08 Aug 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। किसान नेता शोएब के शव का पोस्टमाॅर्टम बृहस्पतिवार बृहस्पतिवार आधी रात के बाद कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में जनाजे की नमाज पढ़ी गई और शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव (तराई) शोएब बृहस्पतिवार सुबह अपने घर शेरनगर पहुंचे थे। जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। उसके दो साथी नदीम टार्जन और नदीम बरेली के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार है। शोएब की मौत से भाकियू के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

नशे के ओवरडोज की चर्चा



इस मामले को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि तीनों दोस्तों ने डिप्रेशन दूर करने वाली दवा को नशे के रूप में लिया था और साथ में किसी अन्य पदार्थ का भी सेवन किया था। नशे के ओवरडोज की वजह से मृत्यु की चर्चा है, हालांकि परिजन इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




वर्जन

पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। किसान नेता के दोनों साथियों की हालत में सुधार है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें