फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन प्रतिबंध : अभियान चला, सिर्फ नाम का

Sun, 24 Jan 2016 01:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन प्रतिबंध पर अमल कराने के लिए प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अभियान काम के लिए नहीं, सिर्फ नाम के लिए चलाया गया। पॉलीथिन के थोक दुकानदार तो छूट गए। फल और सब्जी विक्रेताओं से 11 किलो पॉलीथिन जब्त कर किसी तरह अभियान निपटा। पॉलीथिन में सामान बेचने पर तीन दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए।  
विज्ञापन

प्रभारी डीएम शिव सहाय अवस्थी के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक मजिस्ट्रेट, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों ने श्यामगंज पुलिस चौकी से अभियान प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों ने मिर्ची वाली गली से होते हुए होली चौराहा, किराना मार्केट, फल और सब्जी मंडी पहुंचकर पॉलीथिन में सामान बिक्री की स्थित चेक की। ज्यादातर दुकानदारों ने पॉलीथिन दबा ली। शिव किराना स्टोर पर पॉलीथिन बिक रही थी। रामा पंसारी और अनुज किराना स्टोर मालिक भी पॉलीथिन बेचते पाए गए। तीनों दुकानों पर 11 किलो पॉलीथिन बरामद हुई। इन दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे दिन में तीन घंटे भी अभियान नहीं चल पाया। अभियान में मजिस्ट्रेट, एनएसए डा. अशोक कुमार, सीएसआई विमल मिश्रा, पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार, सफाई निरीक्षक एमसी राणा, साबिर अली और संजीव कुमार शामिल रहे।
कूड़ा फेंकने पर 25 चालान भी काटे गए
सफाई के बाद सड़क पर कूड़ा फेंकने में 25 दुकानदारों के चालान काटे गए। मोती पार्क में मैंटी फार्म नावेल्टी गारमेंट्स, फार्म सिंधी होटल, घंटाघर में संजीव कुमार, कंघी टोला में मोहम्मद इकबाल, चक्की वाली गली में सुहेल, रेती मंदिर के निकट इंतजार हुसैन, रेती चौराहा पर जगन्नाथ, पीलीभीत बाईपास पर खेमकरन और मो. आरिफ, जोगी नवादा में बनखंडीनाथ मंदिर के निकट राममूर्ति और राज कुमार, श्यामगंज फली मंडी में हरीश कुमार, त्रिलोक, सत्यपाल, गुड़ मंडी में पप्पू, मुश्तकार, सुमेर और सब्जी मंडी में खालिद, जावेद, मोहम्मद नाजिम और यूनुस के चालान काटे गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें