फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा छोड़ समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

विज्ञापन
बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बसपा में जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल और जोन कोआर्डिनेटर जैसे पदों पर रह चुके यूपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष राममूर्ति लाल एडवोकेट रविवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिला कार्यालय पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

राममूर्ति लाल के साथ कादरचौक के पूर्व प्रधान अश्वनि गुप्ता, कादरचौक के रचित गुप्ता, बदरपुर के ऋषिदेव पटेल, बदायूं के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरपाल सिंह, बसपा भाईचारा कमेटी के पूर्व जिला सचिव महेंद्र पाल सिंह, बसपा के सेक्टर अध्यक्ष जोरी नगला राजेश कुमार, रक्षपाल कश्यप, नरेशपाल, चरन सिंह, मुकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, आशीष कुमार, इंद्रपाल सिंह, प्रधान विपिन कुमार व विजय कुमार श्रीवास्तव ने भी बसपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कहा कि राममूर्ति लाल मजबूत संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उनके आने से जिले में बसपा का बड़ा धड़ा भाजपा के साथ आएगा। कार्यक्रम का संचालन जोगेेंद्र सिंह राठौर उर्फ टीटू ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें