फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष, भगवत, शहजिल और अताउर की प्रतिष्ठा दांव पर

Fri, 09 Oct 2015 01:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार ब्लाकों में आज होने वाले क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले मतदान में भाजपा से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, राज्य सरकार में लघु उद्योग मंत्री भगवतसरन, सपा विधायक अताउर्रहमान और शहजिल इस्लाम की प्रतिष्ठा दांव पर है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के रिश्तेदार पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे राजेंद्र गंगवार की पत्नी भोजीपुरा से फिर से ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार हैं। वहीं मंत्री भगवत सरन गंगवार के बेटे अतुल गंगवार वार्ड चार से जिला पंचायत सदस्य पद पर किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

भोजीपुरा में कांग्रेस समर्थित योगेश पटेल दोबारा भी  दावेदार हैं। योगेश की पत्नी रेखा पटेल वार्ड 26 से निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित हो चुकी हैं। इनका मुकाबला भाजपा समर्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र गंगवार से है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के रिश्तेदार राजेंद्र पत्नी विदेश गंगवार भी बीडीसी का चुनाव लड़ रही हैं। नवाबगंज में ब्लाक प्रमुख की सीट एससी के लिए आरक्षित है। वर्तमान में बसपा एमएलसी केसर सिंह की पुत्र वधू बीनू गंगवार ब्लाक प्रमुख हैं। यहां मंत्री भगवत सरन गंगवार के करीबी डा. मुक्ता प्रसाद प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।  दमखोदा में सपा विधायक अर्ताउरहमान के बड़े भाई वफाउर्रहमान की पत्नी परवीन सिद्दीकी वार्ड 61 से और छोटे भाई नसीम की पत्नी शहनाज वार्ड 28 से निर्विरोध चुनाव जीत चुकी हैं। सपा समर्थित परवीन को ब्लाक प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। भाजपा से गजेंद्र सिंह की पुत्र वधू रीतू चौधरी वार्ड 40 से बीडीसी निर्विरोध जीत चुकी हैं। सत्ता में न होने के चलते ब्लाक प्रमुख की इनकी दावेदारी कमजोर आंकी जा रही है। सपा विधायक अताउर के क्षेत्र बहेउ़ी में ब्लाक प्रमुख पद पर सपा से चौधरी आराम सिंह और भाजपा से ओमवीर सिंह के बीच है। अताउर के करीबी आराम सिंह के परिवार की वर्तमान प्रमुख कनक चौधरी प्रबल दावेदार हैं। ये सीट पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें