फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव औरअवैध गेट देख भड़के प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनीत बोले, सरकारी योजनाओं से बनी इकाईयाें के उत्पाद का फायदा उद्योगों को भी मिले
विज्ञापन

बरेली/ भोजीपुरा। सरकारी अनुदान और सहायता प्राप्त तमाम औद्योगिक इकाईयां सीधे संबंधित उद्योग से नहीं जुड़ पा रही हैं। ना ही उनके उत्पादों का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे प्रमुख सचिव ने जलभराव और अन्य अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। वुड सीजनिंग प्लांट के संचालकों से कहा कि उत्पादों का फायदा फर्नीचर उद्योगों को भी मिले।
दो माह पहले आए प्रमुख सचिव ने फरीदपुर स्थित दो सरकारी सहायता से तैयार फैक्ट्री संचालकों की मनमानी पर नाराजगी जताई थी। इस बार उनका निशाना भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया रहा। समीक्षा बैठक पूरी कर सीधे वे वहां पहुंचे। जलभराव और टोल प्लाजा संचालक कंपनी पीएनसी पर भड़के सहगल ने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और अतिरिक्त बजट भी देने का वादा किया। वुड सीजनिंग प्लांट में उन्होंने देखा कि सरकारी सहायता से तैयार इकाईयों का लाभ संबंधित उद्योगोें को नहीं मिल पा रहा, जबकि सरकार इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये अनुदान आदि दे रही है। उन्होंने मौजूद संचालक से सवाल किया तो बताया गया कि फर्नीचर कारोबारी सीधे नहीं आ रहे हैं। सहगल ने कहा कि इसका मतलब इसका प्रचार प्रसार सही से नहीं हो पा रहा। सीडीओ सतेंद्र कुमार ने पूछा क्या वे सरकारी फर्नीचर के लिए लकड़ी देेंगे? संचालक अमित गंगवार ने बताया कि प्लांट से कोई भी कारोबार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ला आदि ने सहगल का स्वागत कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। उद्यमियाें ने बताया कि जलभराव रोकने के लिए अधूरा नाला बनाया गया है। इस पर उन्होंने पीएनसी के मालिक को फोन कर शीघ्र नाला बनवाने को कहा। इस मौके डीएम नीतीश कुमार, सीडीओ सत्येंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें