फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत 18 और 19 को बरेली में

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक वर्ग और प्रबुद्ध वर्ग को करेंगे संबोधित
विज्ञापन

बरेली। नागरिक संशोधन कानून अस्तित्व में आते ही सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी बरेली पहुंच रहे हैं। वे दो दिन बरेली रहेंगे और इस दौरान संघ के दृष्टिकोण से ‘भविष्य का भारत’ विषय पर व्याख्यान देंगे। आरएसएस ने उनके कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली बार बरेली पहुंच रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन और कार्यक्रमों के लिए संघ परिवार ने स्थान भी तय कर दिए हैं। वे 18 जनवरी की शाम बरेली पहुंचेंगे और रामगंगा नगर डोहरा मार्ग स्थित जीआरएम स्कूल परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 19 जनवरी को सुबह छह से सात बजे तक शाखा कार्यक्रम में भाग लेंगे। फिर आठ बजे विस्तारक, अभिभावक और विचारकों से बैठक करेंगे। पूर्वाह्न पौने 11 बजे से रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में प्रबुद्ध नागरिकों से संबोधित करेंगे। आईएमए में हुई प्रेसवार्ता में विभाग संघचालक केसी गुप्ता ने बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत अपने संबोधन में संघ के दृष्टिकोण से ‘भविष्य का भारत’ विषय पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में बार कोड आधारित कार्ड से ही प्रवेश मिलेगा। परिसर में साहित्य बिक्री स्टाल भी लगेगा। विभाग कार्यवाह सुरेश कुमार ने बताया कि जीआरएम में होने वाले अभिभावक प्रशिक्षण वर्ग में बृजप्रांत के जिला, विभाग प्रचारक और विस्तारक आदि मौजूद रहेंगे। इसमें किसी अन्य का प्रवेश नहीं होगा। इस दौरान नगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश भी मौजूद रहे। वहीं, सरसंघचालक के आगमन को लेकर खुफिया और सुरक्षा तंत्र भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें