फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म दो को अनफिट बताने वाले स्टेशन अधीक्षक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीआरएम ने दिए संकेत, बोले- नॉन टेक्निकल व्यक्ति कैसे उठा सकता है उंगली
विज्ञापन

बरेली। बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो को अनफिट बताने वाले स्टेशन अधीक्षक पर कार्रवाई होगी। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम ने इस बाबत संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि नॉन टेक्निकल व्यक्ति को इंजीनियरिंग की बारीकियां मालूम नहीं होतीं। ऐसे में मीडिया में बयान देने का क्या औचित्य है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल डिवीजन के एडीआरएम मानसिंह मीणा ने बताया कि जुलाई 2019 में प्लेटफार्म दो का करीब एक किलोमीटर का नया ट्रैक बिछाया गया है। उस समय इंजीनियरिंग अनुभाग द्वारा ट्रैक को फिट करार देने के बाद ही ट्रेनों को दौड़ाया गया था। करीब सात महीने बाद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह को आखिर क्या सूझा, जो उन्होंने अपने ही विभाग पर उंगली उठा दी। प्लेटफार्म में यदि कमी है तो डीआरएम स्तर के अधिकारी ही मीडिया में बयान जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे में निर्माण मानकों के अनुसार ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें