फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन एनआरसी और सीएए पर 12 को करेंगे सभा, सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता में भ्रांतियां दूर करने की तैयारी, पैदल मार्च भी निकालेंगे
विज्ञापन

बरेली। एनआरसी और सीएए पर भ्रांतियां दूर करने के लिए भाजपा और अनुसांगिक संगठन 12 जनवरी को सभा कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगे। इसके लिए संपर्क अभियान और बैठकें शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार दोपहर पार्टी कार्यालय पर पार्षदों की बैठक बुलाई गई। इसमें बृज प्रांत के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि एनआरसी और सीएए पर देशभर में भ्र्रम फैलाया जा रहा है। विपक्षी दल और अन्य कथित संगठनों ने इसकी आड़ में अव्यवस्था फैला रखी है। कुछ पार्टियां लोगों में तरह-तरह के भ्रम और डर बैठाने का नियोजित अभियान भी चला रही हैं। इसलिए भाजपा ने सहयोगी संगठन और कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक सही बात पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत 12 जनवरी को एक बड़ा कार्यक्रम भी किया जाएगा। मिशन कंपाउंड स्थित मैथोडिस्ट कालेज के ग्राउंड में पूर्वांह्न 11 बजे सभा होगी। इसकेे बाद दामोदर स्वरूप पार्क तक पैदल मार्च कर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में मेयर उमेश गौतम, उप सभापति अतुल कपूर, पार्षद सतीश कातिब, हरीओम कश्यप, नरेश शर्मा, छंगामल मौर्य समेत कई पार्षद और शहर इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें