फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए से खफा अल्पसंख्यकों के बीच पैठ बनाने में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजस्थान प्रभारी शमीम अहमद रविवार को अल्पसंख्यकों के बीच पार्टी की पैठ बनाने के मकसद से बरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां की बड़ी खानकाहों और दरगाहों के लोगोें से मुलाकात की। साथ ही सिख और मुस्लिम समाज के चुनिंदा लोगों से मिलकर देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए सुधार, शांति और आपसी भाईचारा कायम रखने के मुद्दे पर बात की। उनके सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद के निर्देश पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी, जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खां, खानकाह नियाजिया के प्रबंधक सिबतैन हसन नियाजी उर्फ शब्बू मियां, हजरत शाह शराफत मियां की दरगाह पर अल्हाज गाजी मियां, अधिवक्ता राशिद मलिक, जाहिद खां, सरदार राजेंद्र सिंह भाई जी और सरदार हरवीर सिंह बॉबी से मुलाकात की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, अलाउद्दीन खां, डॉ. चारू मेहरोत्रा, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मखदूम अंसारी, जियाउर्रहमान, मोहम्मद हसन, अवनीश बख्शी आदि मौजूद रहे। इसके बाद शमीम अहमद ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और प्रेमप्रकाश अग्रवाल आदि से पार्टी के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें