महिलाओं ने कहा वे टूटी-फूटी सड़क और नालियों को ठीक कराने के लिए दो महीने से नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर रही थीं लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। उनके आने का कार्यक्रम बना तो वहां पैच वर्क रातोंरात करा दिया गया।
मंत्री ने चेक किया तो वाकई पैच वर्क और नालियों को ठीक करने के दौरान लगाया गया सीमेंट तक नहीं सूख पाया था। गीला सीमेंट उनके जूतों तक में चिपक गया। प्रभारी मंत्री ने इस पर अधिकारियों से कारण पूछा तो उन्होंने नजरें झुका लीं।