भुता, अहमदाबाद मंडल का अध्यक्ष अभी तय नहीं
बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और नए परिसीमन के आधार पर चयनित 42 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। भुता और अहमदाबाद मंडल के अध्यक्ष तय नहीं होने से उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने जिला इकाई कार्यक्षेत्र में 35 में से 33 मंडल अध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि भुता और नवाबगंज स्थित अहमदाबाद मंडल में नाम तय नहीं हो पाए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर 17 नवंबर सुबह नौ बजे चुने गए सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम होगा। शहर इकाई क्षेत्र में नौ मंडल हैं। इन सभी स्थानों पर मंडल अध्यक्ष तय हो गए हैं। मढ़ीनाथ- जेपीएस पॉल, कालीबाड़ी- मोहित तिवारी, दीनदयाल उपाध्याय- कन्हैया राजपूत, पूर्वी- रामबहादुर मौर्य, बांके बिहारी- विक्रम शर्मा, हरमिलाप- पुष्पेंद्र सिंह, साईंनाथ- विक्रम सिंह, सीबी गंज- ज्ञान प्रकाश लोधी, टीबरी नाथ- मनोज कपूर मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं। मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि चुने गए शहर इकाई के सभी अध्यक्षों को शुक्रवार 15 नवंबर दोपहर 12.30 बजे सम्मानित किया जाएगा।