फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफातियों के सोशल अकाउंट पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने से पहले पुलिस प्रशासन होमवर्क में जुटा है। कलक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर और एडीजी की मौजूदगी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। सबसे ज्यादा जोर जनता से समन्वय और सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने पर रहा। अफसरों ने खुराफातियों और इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रणबीर प्रसाद ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय रखें। कार्रवाई में तटस्थता दिखनी चाहिए। एक जैसे मामले में किसी पर कम या किसी पर ज्यादा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने पर विरोध की संभावना ही खत्म हो जाएगी। कहा कि पुलिस अधिकारी ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जिनका आपराधिक रिकार्ड रहा है और वह शांतिभंग के दोषी रहे हों। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि आवश्यकता पड़े तो अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लें। पुलिस अपने संसाधनों की जांच कर ले। चौकीदार तक से संपर्क रखा जाए।
डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने उपकरण प्रयोग के लिए एक रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण कराने को कहा। डीएम नितीश कुमार ने एडीएम और एसडीएम से कहा कि समन्वय बनाकर सेक्टर और सब सेक्टर का तत्काल भ्रमण करें। प्रशासन के पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों समेत सिविल डिफेंस और इसी प्रकार की संस्थाओं को भी सक्रिय करें। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि हर सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर टीम तैयार है। अनावश्यक मेसेज फारवर्ड करने वालों पर भी नजर है। असलहों की दुकानों सहित संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें