फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार देशहित से कर रही है खिलवाड़: ऐरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जाएगा, जो मंगलवार पांच से 15 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि भाजपा सरकार हर कदम पर देशहित से खिलवाड़ कर रही है। देश की वित्तीय स्वायत्ता एवं आर्थिक स्थिरता को दांव पर लगा दिया है। सच्चाई यह है कि भारत वित्तीय आपातकाल की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत ये है कि रोजगार तेजी से खत्म हो रहे हैं। शिक्षामित्र, अनुदेशक, होमगार्ड, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, रोजगार सेवक, मदरसा शिक्षक, पैरामेडिकल क्षेत्र की नौकरियां लगातार खत्म हो रही हैं। बेरोजगारी की दर पिछले 72 वर्षों में सर्वाधिक है। इसी तरह उन्होंने किसानों की समस्या, शिक्षा की गिरती स्थिति और उत्तर प्रदेश की जीडीपी गिरने आदि पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें