फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य समेत सात डमी शिक्षकों वाले लॉ कॉलेज की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्राचार्य समेत सात डमी शिक्षकों के जरिये कागजों पर पढ़ाई करा रहे लॉ कॉलेज की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने कॉलेज की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। वहीं रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने भी कॉलेज को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शहर से सटे कस्बे में संचालित रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध लॉ कॉलेज को लेकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश और विश्वविद्यालय की कुलसचिव समेत कई लोगों से शिकायत की गई है। आरोप है कि कॉलेज संचालक ने विश्वविद्यालय में जिन शिक्षकों का ब्योरा भेजा है वे सभी डमी हैं। प्राचार्य लखनऊ के कॉलेज में पढ़ा रहे हैं, अन्य छह शिक्षक प्रयागराज, रामपुर, बदायूं, चंदौसी और मिलक में पढ़ा रहे हैं। कॉलेज बिल्डिंग मानकाें के अनुरूप न होने, लाइब्रेरी समेत तमाम अन्य गड़बड़ियों के आरोप भी लगाए हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी गई है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कॉलेज को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है, जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लॉ कॉलेज के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें