फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

18 जनवरी को करेंगे रात्रि प्रवास, 19 को करेंगे स्वयंसेवकों को संबोधित

बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का जनवरी में बरेली आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। 18 जनवरी को वह बरेली में रात्रि प्रवास करेंगे और 19 जनवरी को स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

संघ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शंकरलाल बरेली पहुंचेंगे और उनकी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। फिलहाल 18 और 19 जनवरी का संघ प्रमुख का संभावित कार्यक्रम मिला है। कार्यक्रम को लेकर संघ पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन अभी आयोजन स्थल तय नहीं हो पाया है। फिलहाल रुहेलखंड विश्वविद्यालय का स्पोर्ट्स ग्राउंड और मिशन कंपाउंड स्थित मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास स्थित ग्राउंड को आयोजन स्थल बनाने की बात चल रही है। इसको लेकर जल्दी ही संघ पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आयोजन स्थल पर निर्णय लिया जाएगा। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक इस आयोजन में बरेली के अलावा आसपास के कई जिलों के स्वयंसेवक शामिल होंगे। मोहन भागवत इससे पूर्व भी एक बार बरेली आ चुके हैं लेकिन संघ प्रमुख बनने के बाद उनका यह पहला कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें