बरेली। एनई रेलवे के एजीएम पद पर शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वह उत्तर रेलवे के मुख्य कारखाना इंजीनियर थे। वह भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने मुंबई से आईआईटी और गुरुग्राम के एमडीआई से एमबीए किया है। एजीएम अमित अग्रवाल डीजल शेड कटनी, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स वाराणसी, चीफ वर्कशॉप मैनेजर आलमबाग (लखनऊ) और नागपुर में डीआरएम रह चुके हैं।