फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बाद भी छात्रसंघ चुनाव कराने चले तीन डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध मुरादाबाद मंडल के तीन डिग्री कॉलेजों ने छात्रसंघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। नियमानुसार अब चुनाव कराना वैध नहीं है। कॉलेजों के इस निर्णय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश भी कॉलेजों के इस फैसले से हैरत में हैं और जवाब तलब करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंतिम बार छात्रसंघ चुनाव हुए थे। इसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों को छोड़कर अन्य विश्वविद्यालयों में चुनाव बंद कर दिए गए। बीच-बीच में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मांगें उठती रहीं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई और छात्रसंघ चुनाव लटके रहे। इस बीच मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज, केजीके और चंदौसी के एसएम कॉलेज ने छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जाता है कि हिंदू कॉलेज ने नवंबर में चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की बात कही है, वहीं केजीके कॉलेज ने भी जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार नवंबर में चुनाव कराने की बात कही है। हालांकि चुनाव की तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। मगर कॉलेजों की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी हैरत में और कॉलेजों से जवाब तलब करने की बात कह रहे हैं।

मुरादाबाद और चंदौसी के तीन कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां किए जाने के संबंध में जानकारी मिली है जबकि पूरे प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। इस संबंध में कॉलेजों से जवाब लिया जाएगा। - डॉ. राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें