फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश जी! कॉलेज का भगवाकरण हो रहा था.. हमने रायता फैला दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज सभागार में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर आयोजित व्याख्यान के दौरान हंगामा और मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन भगवाकरण करके कॉलेज को भाजपा कार्यालय का रूप देना चाहता था, इसी कारण उन्होंने इस कार्यक्रम का विरोध किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों बरेली कॉलेज के सभागार में सैन्य अध्ययन विभाग की ओर से कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर व्याख्यान आयोजित किया गया था। मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश थे। वहां पहुंचे सछास के शिवप्रताप सिंह यादव, हृदेश यादव, मुकेश यादव, मधुनेश यादव, वैभव अग्रवाल और मोहित भारद्वाज ने आयोजन को राजनीतिक बताकर हंगामा कर दिया। यहां मारपीट भी हुई। इस मामले में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने इन सभी को नामजद कर दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब से पुलिस लगातार इनके घरों पर दबिश दे रही है। शनिवार को शिव प्रताप यादव, हृदेश यादव, वैभव गंगवार, मोहित भारद्वाज, मुकेश यादव आदि ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। छात्रनेताओं के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें